25 दिसंबर 2025 - 12:40
तेहरान और टोक्यो के बीच राजनीतिक सहयोग का नया दौर; कई मुद्दों पर चर्चा 

सत्र के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने आपसी हित वाले अलग अलग मुद्दों सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की।

ईरान और जापान के बीच तेहरान में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दोनों देशों ने आपसी संबंधों को मजबूत करने और वैश्विक शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयासों पर सहमति व्यक्त की है।ईरान की राजधानी तेहरान में ईरान और जापान के बीच राजनीतिक विचार-विमर्श का सत्र आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता ईरानी विदेश मंत्रालय में एशिया-प्रशांत मामलों के महानिदेशक और उप विदेश मंत्री अली असगर मोहम्मदी और जापानी विदेश मंत्रालय में मध्य पूर्व और अफ्रीका ब्यूरो के महानिदेशक और उप विदेश मंत्री कीची इवामोतो ने की।
सत्र के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने आपसी हित वाले अलग अलग मुद्दों सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने विभिन्न स्तरों पर दोनों देशों के बीच जारी राजनीतिक विचार-विमर्श की सकारात्मक स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के आने जाने में रुचि दिखाई। इस संदर्भ में जापान के विदेश मंत्री की तेहरान यात्रा के बारे में भी बातचीत हुई।
 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha