सऊदी अरब और इस्राईल के रिश्ते सार्वजनिक कराने के लियए जोर लगा रहे ट्रम्प प्रशासन ने अब बिन सलमान को नए प्रलोभन देने शुरू कर दिए हैं। अमेरिका ने सऊदी अरब को 48 एफ-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री की संभावना जताई है, जिसे विश्लेषक मोहम्मद बिन सलमान को इस्राईल से संबंध सामान्य करने के लिए वॉशिंगटन का “जाल” बता रहे हैं।
प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, पेंटागन ने तकनीकी मूल्यांकन पूरा कर लिया है और अब इस सौदे की मंजूरी सरकार व कांग्रेस पर निर्भर है। हालांकि अंतिम फ़ैसला नहीं हुआ, लेकिन यह कदम बिन सलमान की अमेरिका यात्रा से पहले लिया गया है।
जबकि इस्राईल को चिंता है कि यह सौदा उसकी “हवाई श्रेष्ठता” को कमज़ोर करेगा। जानकारों का मानना है कि यह सौदा वही रणनीति दोहरा सकता है जो यूएई के साथ अब्राहम समझौते के दौरान अपनाई गई थी, जब वॉशिंगटन ने एफ-35 का वादा तो किया, लेकिन डिलीवरी आज तक नहीं हुई।
5 नवंबर 2025 - 14:30
समाचार कोड: 1746916
जानकारों का मानना है कि यह सौदा वही रणनीति दोहरा सकता है जो यूएई के साथ अब्राहम समझौते के दौरान अपनाई गई थी, जब वॉशिंगटन ने एफ-35 का वादा तो किया, लेकिन डिलीवरी आज तक नहीं हुई।
आपकी टिप्पणी