26 जुलाई 2025 - 19:12
ईरानी राष्ट्रपति की पाकिस्तान यात्रा टली, अब इस तारीख को पहुंचेंगे इस्लामाबाद

यह यात्रा ऐसे समय में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब ईरान और ज़ायोनी शासन के बीच 12 दिनों के युद्ध के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और कूटनीतिक गठबंधन एक नया रूप ले रहे हैं।

ईरान के राष्ट्रपति मसऊद पीज़िश्क्यान की प्रस्तावित पाकिस्तान यात्रा को टाल दिया गया है। ईरानी मीडिया के अनुसार इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति की इस सप्ताह होने वाली पाकिस्तान यात्रा, पाकिस्तान के अनुरोध पर स्थगित कर दी गई है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, दोनों देशों ने आपसी सहमति से यह यात्रा अब 2 और 3 अगस्त, 2025 को करने का निर्णय लिया है।

यह यात्रा ऐसे समय में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब ईरान और ज़ायोनी शासन के बीच 12 दिनों के युद्ध के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और कूटनीतिक गठबंधन एक नया रूप ले रहे हैं। इस समय ईरान और पाकिस्तान के बीच लगातार संबंध मजबूत हो रहे हैं। 

ईरान और पाकिस्तान के बीच 70 वर्षों से भी अधिक समय से ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। ये संबंध न केवल द्विपक्षीय स्तर पर मज़बूत हैं, बल्कि दोनों देशों ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमेशा एक-दूसरे का समर्थन किया है। हाल के वर्षों में, राजनीतिक, रक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, और उच्च-स्तरीय यात्राओं से लेकर सीमा परियोजनाओं तक, द्विपक्षीय रिश्ते और गहरे हुए हैं।

की 

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha