रोयटर्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार तुर्क विदेशमंत्रालय ने त्वरित रूप से वाणिज्य दूतावास के अधिकारी की गिरफ़्तार की निंदा की और इसको वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के अधिकारों का उल्लंघन क़रार दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार यूनान के तटवर्ती शहर रहोडस में तुर्क वाणिज्य दूतावास के स्थानीय नागरिक को जासूसी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया और उसके साथ यूनान के एक और नागरिक को भी गिरफ़्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना था कि गिरफ़्तार लोगों में एक रहोडस में तुर्क वाणिज्य दूतावास में काम कर रहा है जबकि दूसरा नागरिक एक विमान में शेफ़ का काम करता था।
तुर्की के विदेशमंत्रालय का कहना था कि वाणिज्यदूता का अधिकारी रहोडस में प्रतिनिधि के लिए सेक्रेट्ररी के रूप में काम करता था।
यूनानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार गिरफ़्तार लोगों पर एजीन सागर में यूनान की सशस्त्र सेना की फ़ोटो लेने का आरोप है।
मीडिया ने बताया कि दोनों लोग यूनान के उत्तरी क्षेत्रों में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य हैं और दोनों की कई महीनों से निगरानी की जा रही थी।