राष्ट्रपति रूहानी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता के बारे में सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई की बुधवार के सुझाव का हवाला देते हुए कहा कि हम सब को मिलकर राष्ट्रीय शक्ति के विस्तार का प्रयास करना चाहिए क्योंकि राष्ट्रीय ताक़त और एकता की मज़बूती की स्थिति में सभी ईरान की महानता को सलाम करेंगे।
राष्ट्रपति रूहानी ने पश्चिमी देशों की ओर से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को बेअसर बनाने की सघन कोशिश के बारे में सुप्रीम लीडर के सुझाव का हवाला देते हुए कहा कि हमें प्रतिबंधों को बेअसर बनाने की कोशिश करना चाहिए और प्रतिबंधों को हटवाने के लिए भी हम कोई भी कोशिश करने में एक घंटे की भी देरी न करें और सरकार इस मार्ग में कोशिश करेगी।
डाक्टर रूहानी ने कहा कि मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी दृढ़ता और प्रतिरोध दुशमन को झुकने पर मजबूर कर देगा।