15 दिसंबर 2020 - 16:00
यमन के हौसियों का एलान , हम सऊदी अरब की बंदरगाहों की सुरक्षा करेंगे अगर ...

यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के सदस्य मुहम्मद अली अलसौसी ने सऊदी अरब के जद्दा बंदरगाह पर एक तेलवाहक जहाज़ पर हमले के बाद एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को बताया था कि जद्दा बंदरगाह पर खड़े एक तेलवाहक जहाज़ पर बमों से भरी एक बोट से हमला किया गया है।

मुहम्मद अली अलहौसी ने इस खबर पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए सऊदी अरब की चुटकी ली और लिखा है कि " अगर हम से सऊदी अरब कहे तो हो सकता है कि हम सऊदी अरब की बंदरगाहों की सुरक्षा का ज़िम्मा लेने पर विचार करें। "

उन्होंने लिखा कि " ऐसा लगता है कि अमरीका और ब्रिटेन सऊदी बंदरगाहों की सुरक्षा में नाकाम रहे हैं और यह हमला जैसा कि रियाज़ ने कहा है " आतंकवादी " है तो यमन की सुरक्षा और सैन्य संस्थाओं को अमरीकी और उसके मित्रों के आतंकवाद से मुक़ाबले का बहुत अधिक अनुभव है। "

Image Caption

याद रहे सऊदी अरब ने बताया है कि सोमवार को जब एक तेलवाहक जहाज़ जद्दा बंदरगाह पर खड़ा था तो उस पर बमों से भरी बोट से हमला हुआ जिससे जहाज़ में आग लग गयी।

इस हमले की ज़िम्मेदारी किसी ने स्वीकार नहीं की है।