ब्रिटेन में जहाँ एक ओर कोरोना वायरस के टीके बुज़र्गों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगने शुरू हो गए हैं वहीं इस देश ने, उन लोगों को, मशहूर दवा कंपनी फ़ायज़र-बायोएनटेक द्वारा बनाए गए, कोरोना वायरस के टीके के इस्तेमाल से रोका है जिनको एनाफ़िलैक्सिस नामी एलर्जी है। यह ऐसी एलर्जी है जो ख़ास दवा और खाने पीने की कुछ चीज़ों से होती है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक़, ब्रिटेन में मंगलवार से बुज़ुर्ग लोगों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके लगना शुरू हुए हैं।
ब्रिटेन के दवा विभाग का कहना है कि एनाफ़िलैक्सिस एलर्जी के दो केस सामने आए हैं और एक केस इस टीके से संभावित एलर्जी का है। जिन लोगों को भी टीके से एनाफ़िलैक्सिस एलर्जी हो चुकी है या खाद्य पदार्थ से एलर्जी है वह ख़बरदार यह टीका न लगवाएं।