19 नवंबर 2020 - 12:39
अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को यूरोपीय संघ का सुझाव, ईरान से तुरंत वार्ता शुरु करें

यूरोपीय संघ के विदेशी मामलों की पूर्व प्रभारी फ़ेडरिका मोग्रेनी ने जो बाइडन से कहा है कि वह ईरान से वार्ता शुरु करें।

यूरोपीय संघ की विदेशी मामलों की पूर्व प्रभारी ने अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को ईरान से वार्ता का सुझाव देते हुए कहा कि ईरान, परमाणु समझौते के संपूर्ण समझौते की स्थिति में ही वार्ता के लिए तैयार होगा।

उन्होंने एटलांटिक काउंसिल के थिंकटैंक को संबोधित करते हुए कहा कि वाइट हाऊस में मौजूद राष्ट्रपति ट्रम्प के बाद परमाणु समझौते की ओर पलटना आसान नहीं होगा क्योंकि हमें अमरीका की ओर से इस समझौते से दोबारा निकलने को लेकर चिंता है।

यूरोपीय संघ की इस अधिकारी ने अमरीका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन से मांग की है कि वह ईरान से तुरंत वार्ता शुरु करें। उन्होंने दावा किया कि परमाणु समझौता ही ईरान को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनने से रोक सकता है।

ज्ञात रहे कि अमरीका ने आठ मई 2018 को परमाणु समझौते से निकलने का एलान किया।