6 नवंबर 2020 - 11:56
वरिष्ठ ईरानी कमान्डर का सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा, हर ख़तरे का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

ईरान के एक वरिष्ठ कमान्डर का कहना है कि किसी भी प्रकार के सीमा ख़तरे का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

आईआरजीसी के वरिष्ठ कमान्डर जनरल हुसैन सलामी ने अर्दबील प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे के दौरान कहा कि स्थाई सुरक्षा, हमारी रेड लाइन है और सीमा पर पैदा होने वाली किसी भी प्रकार की अशांति और ख़तरा जिससे हमारे देश के निवासियों की शांति भंग हो जाए, अस्वीकार्य है।

उन्होंने कहा कि काराबाख़ घटना पर हम गहरी नज़र रखे हुए हैं और हमने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। जनरल सलामी ने कहा कि काराबाख़ क्षेत्र में जारी झड़पों की वजह से उससे लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों को हमेशा चौकस रहने का निर्देश दिया गया है।  जनरल सलामी ने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने बहुत कठिनाईयां बर्दाश्त की हैं और अब वे प्रतिष्ठा के इच्छुक हैं। उनका कहना था कि ईरानी राष्ट्र दुश्मनों के षड्यंत्रों और ख़तरों के मुक़ाबले में सीसा पिलाई दीवार की तरह डट जाएंगे।