17 अगस्त 2016 - 17:28
सीरिया में रूसी युद्धक विमानों ने 170 आतंकी किए ढ़ेर ।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि रूस के युद्धक विमानों ने ईरान के हमदान हवाई अड्डे से उड़ान भरकर सीरिया में आईएस आतंकवादियों के ठिकानों पर भीषण बमबारी की है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: रूसी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि रूस के युद्धक विमानों ने ईरान के हमदान हवाई अड्डे से उड़ान भरकर सीरिया में आईएस आतंकवादियों के ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार इन हमलों में आईएस के 170 आतंकवादी मारे गए हैं। ईरान और रूस का आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में निकट सहयोग जारी है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार सीरिया में स्थापित हमीमीम के हवाई अड्डे पर मौजूद रूसी विमानों ने इस अभियान में सहयोग प्रदान किया। सीरिया में सऊदी अरब से जुड़े वहाबी आतंकवादियों पर हवाई कार्रवाई के लिए रूसी लड़ाकू विमान ईरान के शहर हमदान के सैन्य अड्डे से उड़ानें भर रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने सीरिया में वहाबी आतंकवादियों के विरूद्ध चल रहे सैन्य अभियान में तीव्रता लाने का फैसला किया है। और इस अभियान में ईरान उसका सहयोग कर रहा है।