14 अगस्त 2016 - 19:29
सीरिया में मम्बज़ की आज़ादी के बाद हजारों  नागरिकों की घर वापसी।

सीरिया के डेमोक्रेटिक एलायंस से जुड़े सैन्य परिषद के प्रवक्ता शरफ़ान दरवेश ने बताया है कि सैकड़ों वाहन अस्थायी शिविरों में रह रहे लोगों को मम्बज़ शहर स्थानांतरित करने में व्यस्त हैं

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सीरिया के डेमोक्रेटिक एलायंस से जुड़े सैन्य परिषद के प्रवक्ता शरफ़ान दरवेश ने बताया है कि सैकड़ों वाहन अस्थायी शिविरों में रह रहे लोगों को मम्बज़ शहर स्थानांतरित करने में व्यस्त हैं। चरमपंथी आतंकवादी समूह आईएसआईएस ने शनिवार को शहर छोड़ते समय सैकड़ों नागरिकों को मानव ढाल के रूप में उपयोग करने के लिए अपहरण कर लिया था लेकिन अब सूचना मिली हैं उन लोगों को छोड़ दिया गया है। मम्बज़ शहर को दो महीने की भीषण लड़ाई के बाद सीरियाई डेमोक्रेटिक एलायंस के संयुक्त बल ने आईएस के कब्जे से पूरी तरह से मुक्त करा लिया है। डेमोक्रेटिक एलायंस सीरियाई कुर्दों और अरब नागरिकों पर आधारित है।