13 अगस्त 2016 - 08:15
 इराक़ी सेना ने कई वहाबी आतंकवादियों को मार गिराया।

शुक्रवार के दिन इराक़ी वायुसेना ने देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित देयाली प्रांत में कई वहाबी आतंकवादियों को मार गिराया और आतंकवादी समूह आईएस की अट्ठारह बख्तरबंद गाड़ियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: शुक्रवार के दिन इराक़ी वायुसेना ने देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित देयाली प्रांत में कई वहाबी आतंकवादियों को मार गिराया और आतंकवादी समूह आईएस की अट्ठारह बख्तरबंद गाड़ियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है
अलयौमुस साबेअ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार के दिन इराक़ी वायुसेना ने देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित देयाली प्रांत में कई वहाबी आतंकवादियों को मार गिराया और आतंकवादी समूह आईएस की अट्ठारह बख्तरबंद गाड़ियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।
दूसरी ओर अल-अंबार प्रांत के आदिवासी बल के कमांडर खलफ़ुल जुलेबावी ने कहा है कि इराक़ के आदिवासी बलों ने आतंकवादी समूह आईएसआईएस के एक सरगना रशीद हुम्माद अलअलयानी को पश्चिमी रेमादी में स्थित अलतमीम नामक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
इराक़ से मिलने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में स्थित बीजी शहर में शांति होने के कई महीनों के बाद आतंकवादी गुट आईएस के दसियों तत्वों ने फ़ौजी गाड़ियों के साथ सख़्त हमले किए हैं।
आईएस का उद्देश्य बीजी शहर पर कब्जा करना था लेकिन इराक़ी स्वयंसेवी बल, इराक़ी सेना के युद्धक विमानों के समर्थन के साथ इस हमले के मुक़ाबले में डटे रहे। इन झड़पों में दर्जनों आतंकवादी हताहत और घायल हो गए।