अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः अल-आलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार आले सऊद सरकार द्वारा नागरिक अधिकारों का उल्लंघन जारी रहने के कारण सऊदी अरब के जीज़ान सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों निवासी इन क्षेत्रों से कूच करने के लिए मजबूर हो गए हैं। इन लोगों को ऐसी हालत में अपने क्षेत्रों से कूच करने के लिए मजबूर किया गया है कि न तो उनके वित्तीय नुकसान की भरपाई की गई है और न ही उनके रहने के लिए किसी जगह की व्यवस्था की गई है। जीज़ान के सीमावर्ती क्षेत्रों के विभिन्न शहरों और गांवों में जबरन शहर बदर कराने की योजना ऐसी हालत में अंजाम पा रही है कि यमन के खिलाफ़ आले सऊद के जारी हमलों के कारण इन क्षेत्रों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है।