31 जुलाई 2016 - 18:00
मिस्र की सेना ने 46 वहाबी आतंकवादियों को मार गिराया।

मिस्र की सेना ने सीना रेगिस्तान में एक हवाई हमले में 46 वहाबी आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः मिस्र की सेना ने सीना रेगिस्तान में एक हवाई हमले में 46 वहाबी आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मिस्र की वायुसेना ने आतंकवादियों के एक ऐसे केंद्र को नष्ट किया है जहां वह विस्फोटक बनाते थे। मिस्री वायुसेना के हमले में 46 वहाबी आतंकवादी मारे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार मिस्र में सक्रिय वहाबी आतंकवादी समूह का नाम अंसारे बैतुल मुक़द्दस है जो इस्राईल के बजाए मिस्र की सेना को निशाना बना रहा है। रिपोर्टों के अनुसार वहाबी आतंकवादी अमेरिका, इस्राईल और सऊदी अरब के नेतृत्व में इस्लामी देशों के अंदर आतंकवाद और अशांति व अस्थिरता फैला रहे हैं।