29 जुलाई 2016 - 14:52
यमन में सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के गठन पर सहमति, समझौते पर हस्ताक्षर।

जनांदोलन अंसारुल्लाह और देश के पूर्व राष्ट्रपति अबदुल्लाह सालेह की नेशनल कांग्रेस के बीच तय पाने वाले इस समझौते के तहत राष्ट्रीय प्रबंधन चलाने के लिए एक सर्वोच्च राजनीतिक परिषद का गठन किया जाएगा।

अहलेबैत समाचार एजेंसी अबनाः यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह और नेशनल कांग्रेस के बीच राष्ट्रीय प्रबंधन चलाने के लिए समझौता हो गया है।
जनांदोलन अंसारुल्लाह और देश के पूर्व राष्ट्रपति अबदुल्लाह सालेह की नेशनल कांग्रेस के बीच तय पाने वाले इस समझौते के तहत राष्ट्रीय प्रबंधन चलाने के लिए एक सर्वोच्च राजनीतिक परिषद का गठन किया जाएगा।
राजनीतिक परिषद दस सदस्यों वाले होगी जो संविधान के अनुसार राष्ट्रीय प्रबंधन चलाने के लिए जिम्मेदार होगी। इस परिषद के गठन की घोषणा के साथ ही सऊदी अरब के समर्थित यमन के भगोड़े पूर्व राष्ट्रपति मंसूर हादी के प्रतिनिधिमंडल ने कुवैत में जारी शांति वार्ता का बहिष्कार कर दिया है।
कुवैत शांति वार्ता में शरीक अंसारुल्लाह और राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यमन का राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल संकट के व्यापक समाधान की खातिर बातचीत में शरीक है। जबकि सऊदी से आने वाला प्रतिनिधिमंडल नहीं चाहता कि यह वार्ता उपयोगी साबित हो।