अबनाः अलमयादीन टीवी चैनन की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी के सैनिकों और यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के मध्य होने वाली झड़पों में 50 सऊदी एजेन्ट मारे गये हैं। यह झड़पें राजधानी सनआ के पूर्वोत्तर में नेहम क्षेत्र में हुई।
इन झड़पों के दौरान सऊदी एजेन्टों ने असफल फ़रज़ा नामक पहाड़ियों पर क़ब्ज़ा करने की योजना बनाई किन्तु उन पर अंसारुल्लाह के जियालों ने बमों की वर्षा कर दी। जिसके दौरान दसियों सऊदी एजेन्ट मारे गये।
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी प्रकार सऊदी अरब की सीमा पर तुवाल चेकपोस्ट के निकट सऊदी सैनिकों के ठिकानों पर हमला किया और उस पर क़ब्ज़ा कर लिया। इसी मध्य दक्षिणी यमन के तइज़ प्रांत के सोबान क्षेत्र में झड़पें जारी हैं। ह्यूमन राइट्स वाच ने सऊदी अरब के आर्थिक व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर सऊदी अरब के हवाई हमलों के बारे में अंतर्राष्ट्रीय जांच की मांग की है।