ईरान की सशस्त्र सेना के कमान्डर ने कहा है कि सीमा के बाहर दुश्मनों को मारने की योजना तैयार हो चुकी है।
ब्रिगेडियर जनरल मसऊद जज़ाएरी ने कहा कि ईरान को छेड़ने की स्थिति में दुश्मनों की छावनियों को तबाह कर देने की योजना तैयार है। उनका कहना था कि यह मामला अधिक महत्वपूर्ण नहीं है अर्थात छेड़ने की स्थिति में दुश्मनों की छावनियों को उन क्षेत्रों में तबाह करना संभव है जो आपको मन में हैं किन्तु हम इससे भी आगे बढ़ गये हैं। वास्तव में यदि ईरान पर हमले की योजना होगी तो निसंदेह हम अमरीका, ज़ायोनियों और इस गुट में शामिल सभी घटकों के हितों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से निशाना बनाएंगे किन्तु हम इस चरण से गुज़र चुके हैं क्योंकि हमारी नीति दुश्मनों को सीमा से बाहर मारने की है।
ब्रिगेडियर जनरल जज़ाएरी ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि ईरान की मीज़इल क्षमताओं से दुश्मन बौखलाए हुए हैं, कहा कि सैद्धांतिक रूप से दुनिया के समस्त देश एक दूसरे की क्षमताओं से अवगत हैं। ईरान के दुश्मन और उनमें सर्वोपरि अमरीका, ज़ायोनी शासन और ब्रिटेन भी प्रतिरक्षा और मीज़ाइल क्षमता जैसे विभिन्न क्षेत्रो में ईरान की क्षमताओं से अवगत हैं, अलबत्ता वे हमारी केवल कुछ ही क्षमताओं से अवगत हैं। सौभाग्य की बात यह है कि हमने अपनी आंतरिक क्षमताओं पर भरोसा किया जबकि हमारे दुश्मनों को इस बारे में पता भी नहीं है और वे जल्दी अवगत भी नहीं होंगे सिवाए इसके कि कोई घटना घट जाए।