ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार अली अकबर विलायती का कहना है कि तेहरान इराक़ और सीरिया समेत किसी भी मध्यपूर्व देश के विभाजन की योजना का विरोध करता है।
विलायती ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस प्रकार की किसी भी योजना से इलाक़े की अस्थिरता में अधिक वृद्धि होगी।
मंगलवार को तेहरान में जर्मनी के विदेश सचिव मारकुस एडेरर से मुलाक़ात के बाद, पत्रकारों से बात करते हुए विलायती ने कहा कि सीरिया और इराक़ समेत मध्यपूर्व के किसी भी देश का किसी भी परिस्थिति में विभाजन नहीं होना चाहिए।
विलायती का कहना था कि ईरान और जर्मनी किसी भी तरह के बटवारे के विरुद्ध हैं और वे क्षेत्रीय देशों की अखंडता का समर्थन करते हैं।