4 मई 2016 - 18:57
युद्ध विराम के बावजूद यमन में सऊदी अरब के हमले जारी।

यमन के केन्द्र पर सऊदी अरब के एजेन्टों के हमलों में कई यमनी नागरिक घायल हो गये।

यमन के केन्द्र पर सऊदी अरब के एजेन्टों के हमलों में कई यमनी नागरिक घायल हो गये।
यमन की सरकारी समाचार एजेन्सी सबा की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के एजेन्टों ने बुधवार को यमन के केन्द्र मआरिब प्रांत के अबीदिया क्षेत्र पर मार्टर गोले फ़ायर किए जिसमें कई यमनी नागरिक घायल हो गये।
दूसरी ओर यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने सनआ प्रांत के नहम क्षेत्र में सऊदी एजेन्टों के हमलों को विफल बना दिया । इस कार्यवाही में सऊदी अरब के कई एजेन्ट मारे गये और घायल हुए।
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने इसी प्रकार दक्षिणी यमन के तइज़ प्रांत में सऊदी एजेन्टों के हमलों को विफल बना दिया। इस कार्यवाही में सऊदी एजेन्टों को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचा।
एक अन्य समाचार यह है कि कुवैत वार्ता में शामिल यमन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल ने यमन में सऊदी अरब के युद्धक विमानों के फिर से हमले शुरु किए जाने पर आपत्ति दर्ज की है। ज्ञात रहे कि यमन में युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता 21 अप्रैल से संयुक्त राष्ट्र संघ की निगरानी में कुवैेत में आरंभ हुई है किन्तु सऊदी अरब की ओर से निरंतर बाधाओं के कारण अब तक इन वार्ताओं का कोई परिणाम नहीं निकला है।