भारत के सड़क, परिवहन, राजमार्ग व जहाज़रानी मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संयुक्त बंदरगाहों के निर्माण का उद्देश्य, व्यापार के लिए वस्तुओं का आदान-प्रदान और समुद्री क्षेत्र में सहकारिता करना है।
भारत के परिवहन मंत्री ने ईरान के दक्षिण पूर्व में स्थित चाबहार बंदरगाह के विस्तार के महत्व की ओर संकेत करते हुए कहा कि उनका देश चाहबहार में बीस अरब डालर के निवेश के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान की चाबहार बंदरगाह के विस्तार से भारत की अफ़ग़ानिस्तान, केन्द्रीय एशिया और रूस तक पहुंच सरल हो जाएगी।
नितिन गडकरी ने कहा कि भारत ने दक्षिण पश्चिमी बांग्लादेश में एक बंदरगाह के निर्माण से संबन्धित आरंभिक कार्यवाही आरंभ कर दी है।
उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अफ्रीका के राष्ट्राध्यक्षों से भेंट में अफ्रीकी देशों में बंदरगाह बनाए जाने पर सहमति बनी।