6 मार्च 2016 - 07:02
यमनी जनता किसी भी देश को अपने आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की इजाज़त नहीं देगी।

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि यमनी जनता किसी भी देश को अपने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की इजाज़त नहीं देगी।

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रवक्ता ने कहा है कि यमनी जनता किसी भी देश को अपने देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की इजाज़त नहीं देगी।
अंसारुल्लाह या अल-हूसी आंदलोन के प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम का कहना था कि समस्त दबावों और सऊदी अतिक्रमण के बावजूद, यमनी जनता पूर्ण सफलता की प्राप्ति तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
अब्दुस्सलाम ने दक्षिणी यमन के अदन शहर में ओल्ड एज हाऊस पर हमले की निंदा करते हुए कहा कि सऊदी अरब के एजेंट दक्षिणी यमन में इस प्रकार के हमलों के लिए ज़िम्मेदार हैं।
इस बीच, अलमयादीन टीवी चैनल के मुताबिक़, सनआ प्रांत के क़बीलों ने सऊदी अरब के हमलों के मुक़ाबले में प्रतिरोध की ज़रूरत पर बल दिया है।
इन क़बीलों ने सऊदी अरब के हमलों का संयुक्त रूप से मुक़ाबला करने की अपील करते हुए कहा है कि अगर सऊदी अरब अपने हमले बंद करता है, तो वे शांति वार्ता के लिए तैयार हैं।