10 जनवरी 2016 - 17:03
 सऊदी दूतावास पर हालिया हमले के मामले में एक अधिकारी बर्ख़ास्त।

तेहरान में सऊदी दूतावास पर हालिया हमले के मामले में अपनी ज़िम्मेदारी में लापरवाही दिखाने के कारण तेहरान प्रांत के उपराज्यपाल को बर्ख़ास्त कर दिया गया है।

तेहरान में सऊदी दूतावास पर हालिया हमले के मामले में अपनी ज़िम्मेदारी में लापरवाही दिखाने के कारण तेहरान प्रांत के उपराज्यपाल को बर्ख़ास्त कर दिया गया है।
ईरान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन अली अमीरी ने इस बात की सूचना देते हुए शनिवार को एक टेलीविजन इंटर्व्यू में कहा कि सफ़र अली बरातलू को इससे पहले भी कई नोटिस दी गयी थी। हुसैन अली अमीरी ने तेहरान के उपराज्यपाल की ज़िम्मेदारी के संदर्भ में लापरवाही के बारे में कहा, “उन्होंने सही वक़्त पर अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभायी और उन्हें गृह मंत्री अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़्ली ने हटा दिया।”
ईरान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने तेहरान में सऊदी दूतावास और पूर्वोत्तरी शहर मशहद में सऊदी वाणिज्य दूतावास की इमारत पर हमले की भर्त्सना की और कहा कि सुरक्षा व गुप्तचर विभाग को इस प्रकार की घटना को रोकने की रणनीति बनानी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि सऊदी दूतावास पर हमले के संदर्भ में 60 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और इस मामले की जांच शुरु हो गयी है। अपराधियों को अदातल के हवाले किया जाएगा।
ज्ञात रहे आले सऊद शासन ने इस देश के वरिष्ठ धर्मगुरु शैख़ निम्र की हत्या के बाद 2 जनवरी को उनकी हत्या का एलान किया था जिसके बाद तेहरान में सऊदी दूतावास और मशहद में सऊदी वाणिज्य दूतावास के बाहर आक्रोशित जनता ने प्रदर्शन किया और शैख़ निम्र की हत्या करने पर सऊद परिवार की भर्त्सना की। इस दौरान कुछ लोग मशहद में सऊदी वाणिज्य दूतावास की दीवारों पर चढ़ गए जबकि तेहरान में दूतावास पर आग लगाने वाले पदार्थ फेंके।
इस घटना के बाद 3 जनवरी को सऊदी अरब ने ईरान के साथ कूटनैतिक संबंध ख़त्म कर दिया।