विश्व के कई देशों ने सऊदी अरब द्वारा ईरान से एक पक्षीय रूप में संबन्ध तोड़ लेने पर प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।
पाकिस्तान ने ईरान तथा सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनावपूर्ण संबन्धों पर चिंता व्यक्त की है।
विदेशी मामलों में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने कहा कि तेहरान तथा रियाज़ के तनाव, इस्लामी जगत को प्रभावित कर सकते हैं।
इसी प्रकार जापान ने भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव के क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे।
उधर जर्मनी के विदेशमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि ईरान तथा सऊदी अरब के बीच उत्पन्न तनाव, शीघ्र समाप्त हो जाएगा।
जर्मनी के विदेशमंत्री ने कहा कि दोनो देशों को आपसी तनाव समाप्त करके संयुक्त रूप में आतंकवाद का मुक़ाबला करना चाहिए।