26 दिसंबर 2015 - 18:18
फ़्रांसीसी सरकार का भेदभावपूर्ण व्यवहार, मुसलमानों के धार्मिक स्थलों पर हमले।

फ़्रांस में मुसलमान नागरिकों से सरकार के भेदभावपूर्ण व्यवहार के बाद शनिवार की सुबह कुछ कट्टरपंथियों ने दक्षिणपूर्वी फ्रांस में मुसलमानों के नमाज़ पढ़ने के विशेष स्थल पर हमला कर दिया और वहां मौजूद पवित्र चीज़ों का अनादर किया।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, फ़्रांस के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र के करस द्वीप में आज़ाक्सिव शहर में कुछ शरारती तत्वों ने मुसलमानों के नमाज़ पढ़ने के विशेष स्थल पर हमला कर दिया और वहां पवित्र वस्तुओं का अनादर किया।
फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी ने हमलावरों को जातीवादी बताने के बजाए आपत्ति जताने वाला बताया।
फ़्रांस प्रेस ने रिपोर्ट दी है कि हमलावरों ने नमाज़ पढ़ने के विशेष स्थल के शीशे तोड़ दिए और कमरे में तोड़ फोड़ की। हमलावरों ने इसी प्रकार पवित्र क़ुरआन को जलाने का भी प्रयास किया।
यह एजेंसी स्थिति में है कि फ़्रांसीसी पुलिस ने भी हमले के बाद बिना किसी वारंट के मुसलमानों के घरों की तलाशी ली।
ज्ञात रहे कि पेरिस में हुए आतंकी हमलों के बाद जिसमें 130 लोग मारे गये थे, फ़्रांस सहित यूरोपीय देशों में मुसलमानों और उनके धार्मिक स्थलों पर हमलों में तेज़ी आ गयी है।