अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना के प्रवक्ता शरफ़ लुक़मान ने लेबनान की अलअहद वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा है कि आबनाए बाबुलमनदब के पास सऊदी गठबंधन सैनिकों की संख्या में वृद्धि किए जाने की सूचना मिलने पर उनके ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया गया।
इस हमले में सऊदी गठबंधन सैनिकों को भारी जानी नुकसान पहुंचा।
शरफ़ लुक़मान ने कहा कि यमन युद्ध विराम की घोषणा के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन यदि सऊदी गठबंधन ने किसी भी तरह की आक्रामकता दिखाई तो यमनी सेना और जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गौरतलब है कि यमन में मंगलवार को सात दिन की फ़ाइरबंदी कार्यान्वयन शुरू किया है।