13 दिसंबर 2015 - 08:25
सीरियाई सेना ने सौ से अधिक आतंकी मार गिराए।

सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में सौ से अधिक आतंकी मारे गए हैं।

सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में सौ से अधिक आतंकी मारे गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने देश के पश्चिमी क्षेत्र हमा के निकट आतंकी गुटों दाइश और नुस्रा फ़्रंट के विरुद्ध ज़बरदस्त कार्यवाही की जिसमें सौ से अधिक आतंकी ढेर हो गए। सीरियाई सेना ने पश्चिमोत्तरी क्षेत्र हलब के पूरब और पश्चिम में कई स्थानों पर दाइश के हमलों को विफल बना दिया। इस दौरान भी दसियों आतंकी मारे गए और आतंकी गुटों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा। सीरियाई सेना ने तुर्की की सीमा के निकट स्थित लाज़ेक़िया प्रांत में स्थित कुछ पर्वतीय क्षेत्रों को भी नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों से मुक्त करा लिया है। इस कार्यवाही में भी दसियों आतंकी मारे गए।
इस बीच सीरिया की सेना ने दक्षिणी क्षेत्र दरआ के पूर्वी उपनगरीय क्षेत्रों में आतंकियों के अनेक गुप्त ठिकानों को तबाह कर दिया जिससे उनमें मौजूद सभी आतंकी मारे गए। उधर सीरियाई कुर्दों के प्रवक्ता ने बताया है कि पूर्वोत्तरी प्रांत हसका में आतंकी गुट दाइश द्वारा किए गए ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 50 आम नागरिक हताहत और 80 से अधिक घायल हो गए हैं।