अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सैनिकों ने 10 किलोमीटर लंबे स्क्रॉल पर हस्ताक्षर करके सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन की घोषणा की है।
इस रिपोर्ट के अनुसार दमिश्क विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में सीरियाई सैनिकों ने दुनिया के सबसे बड़े स्क्रॉल पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस स्क्रॉल में बश्शार असद और सीरिया सेना के समर्थन में जबकि आतंकवादियों के विरोध में हस्ताक्षर किए गए हैं।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने खबर देते हुए कहा है कि यह स्क्रॉल राष्ट्रीय एकता एसोसिएशन के जवानों ने तैयार किया है।
इस संगठन के प्रमुख ने कल कहा कि पांच किलोमीटर स्क्रॉल पर दमिश्क, स्वेदा, दरआ और लाज़क़िया के जवानों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं और अन्य प्रांतों में भी हस्ताक्षर के लिए भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस स्क्रॉल पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद उसे सीरिया की मज़लूम जनता की ओर से संयुक्त राष्ट्र में पेश किया जाएगा।





