24 अक्टूबर 2015 - 18:55
मोहर्रम में एक और धमाका, 22 शहीद कई घायल।

पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के शहर जैकबआबाद में एक मातमी जुलूस में धमाका हुआ जिसमें महिलाओं और चार बच्चों सहित कम से कम 22 लोग शहीद और कई घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के शहर जैकबआबाद  में एक मातमी जुलूस में  धमाका हुआ जिसमें  महिलाओं और चार बच्चों सहित कम से कम 22 लोग शहीद और कई घायल हो गए हैं।
पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार विस्फोट जैकबाबाद के लाशारी मोहल्ले में नौ मुहर्रम के जुलूस में हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से एक शव का निचला हिस्सा बरामद किया है जो संभावित रूप से आत्मघाती हमलावर का हो सकता है।
याद रहे गौरतलब है कि गुरुवार को भी बलूचिस्तान के जिल़ा  बोलन में एक इमामबाड़े के बाहर आत्मघाती हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए थे। इससे पहले सोमवार को क्वेटा में हुए बम विस्फोट में दो बच्चों सहित 11 लोग मारे गए तथा दर्जनों घायल हो गए थे।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने जैकबाबाद विस्फोट की निंदा की है और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ ज़रदारी ने विस्फोट की आलोचना करते हुए सिंध सरकार से हमले की जांच की मांग की है। इस आतंकवादी आक्रमण के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और बम विस्फोट में मारे जाने वालों के शवों के साथ उन्होंने प्रदर्शन किया जिन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की।
पाकिस्तान में मुहर्रम के दौरान शिया मुसलमानों की शोक सभाओं पर आक्रमण आम बात हो गयी है और सरकार इन हमलों को रोकने में विफल सिद्ध हुई है।