5 सितंबर 2015 - 17:27
जनरल कासिम सुलैमानी: अमरीका की चौधराहट समाप्त हो चुकी है।

ईरान की सिपाहे पासदारान की कुद्स सेना के जनरल कमांडर ने मजलिसे ख़ुबरेगान रहबरी (कमेटी जो ईरान के सुप्रीम लीडर को चुनती है) के अठारहवीं बैठक के पहले दिन क्षेत्र के मुद्दों ख़ास तौर पर यमन की स्थिति के बारे में चर्चा की।

अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की सिपाहे पासदारान की कुद्स सेना के जनरल कमांडर ने मजलिसे ख़ुबरेगान रहबरी (कमेटी जो ईरान के सुप्रीम लीडर को चुनती है) के अठारहवीं बैठक के पहले दिन क्षेत्र के मुद्दों ख़ास तौर पर यमन की स्थिति के बारे में चर्चा की।
मजलिसे ख़ुबरेगान की बैठक में जनरल कासिम सुलैमान ने क्षेत्र की समस्याओं और पड़ोसी देश इराक, सीरिया और यमन की स्थिति की एक रिपोर्ट पेश की और क्षेत्र में जारी तकफीरी आतंकवादियों के अपराधों से पर्दा हटाया।
मजलिसे ख़ुबरेगान में सीस्तान और बलूचिस्तान के प्रतिनिधि ने अबना संवाददाता से बातचीत में जनरल कासिम सुलैमानी की ओर से कहा: सीरिया के प्रति हमारा समर्थन वास्तव में प्रतिरोध की धुरी की रक्षा है।
मौलवी नजीर अहमद सलामी ने कहा: कुद्स सेना के कमांडर ने कहा है कि अमरीका क्षेत्र में अपनी चौधराहट खो चुका है क्योंकि किसी भी क्षेत्र में अपना वर्चस्व जमाने के लिए तीन तत्वों, समस्याओं को हल करने के लिए ऊर्जा, दुश्मन को क़ाबू में करने की शक्ति और राष्ट्रों में एकता बनाने की क्षमता होनी चाहिए जिनसे अमरीका पूरी तरह से वंचित है। उन्होंने कहा: जनरल कासिम सुलैमानी ने जोर देकर कहा कि अमरीका इराक के टुकड़े करना चाहता है लेकिन वह सफल नहीं होगा।
मौलवी अहमद सलामी ने कुद्स सेना के कमांडर की ओर से कहा: सऊदी अरब यमन पर जारी आक्रमण में कभी भी सफल नहीं हो सकता बल्कि सफलता यमन के लोगों को प्राप्त होकर रहेगी।