इराक़ के स्वयंसेवी बलों ने आईएसआईएल की ओर से उत्तरी इराक़ के करकूक पर किये जाने वाले आक्रमण को विफल बना दिया।
इराक़ की बरासा एजेन्सी के अनुसार देश के स्वयंसेवियों ने आईएसआईएल के एक आक्रमण का मुक़ाबला करते हुए इसे रविवार को विफल बना दिया। इस आक्रमण में इराक़ी स्वयंसेवियों ने मुक़ाबला करते हुए कई आतंकवादियों को मार दिया।
इसी प्रकार इराक़ की सेना ने दक्षिणी नगर बसरा में भी आतंकवादियों के एक अन्य आक्रमण को विफल बना दिया।
बसरा के एक सुरक्षा सूत्र के अनुसार इराक़ी सुरक्षाबलों ने उस आत्मघाती आतंकवादी को मार गिराया जो बसरा में तेल के स्रोतों पर आक्रमण करना चाहता था।