19 अगस्त 2015 - 14:12
यमन, सऊदी अरब की बर्बरता जारी, 31 बेगुनाहों की मौत।

यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी है। पिछले 24 घंटों में सऊदी अरब के बर्बरतापूर्ण हमलों में दसियों बेगुनाह यमनी नागरिक हताहत व घायल हुए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में 31 यमनी नागरिक हताहत हुए हैं।

यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी है। पिछले 24 घंटों में सऊदी अरब के बर्बरतापूर्ण हमलों में दसियों बेगुनाह यमनी नागरिक हताहत व घायल हुए हैं। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में 31 यमनी नागरिक हताहत हुए हैं।
सऊदी युद्धक विमानों ने बुधवार की सुबह पश्चिमोत्तरी यमन के हुदैदा प्रांत के ज़ुहा इलाक़े पर बमबारी की जिसमें दसियों व्यक्ति हताहत व घायल हुए। इस हमले में मारे जाने वालों और घायलों की सही संख्या अबतक सामने नहीं आई है।  सऊदी युद्धक विमानों ने इसी प्रकार मध्य यमन के मआरिब प्रांत के कूफ़िल सैन्य छावनी पर 19 बार बमबारी की।
दूसरी ओर सबा नेट की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी युद्धक विमानों ने मंगलवार की शाम यमन के उत्तरी प्रांत उमरान में फ़िज़िकल एज्यूकेशन यूनिवर्सिटी पर हमला किया जिसमें 19 बेगुनाह यमनी हताहत और 20 से ज़्यादा घायल हुए।
यमन के हुदैदा प्रांत के तहामा इलाक़े में सऊदी युद्धक विमानों की बमाबरी में 9 औरतें और बच्चे हताहत हुए।
दक्षिणी यमन के इब प्रांत के नक़ील बोदान भाग के सहूबा इलाक़े पर सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी में 10 आम नागरिक घायल हुए। सऊदी युद्धक विमानों ने इसी प्रकार राजधानी सनआ में दैलमी सैन्य छावनी सहित कई क्षेत्रों पर बमबारी की। सनआ के बनी हारिस इलाक़े पर सऊदी युद्धक विमानों की बमबारी में 3 यमनी सैनिक हताहत हुए।
सऊदी युद्धक विमानों ने यमन के ज़ेमार, हज्जा और सअदा प्रांतों पर भी बमबारी की।