सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़े पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें कई बेगुनाह हताहत और घायल हुए।
समाचार एजेंसी साना के अनुसार, सीरिया में सक्रिय विदेश समर्थित आतंकियों ने दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़े में स्थित अलवाफ़ेदैन कैंप और अलबीरूनी कैंसर अस्पताल पर हमला किया जिसमें एक बेगुनाह हताहत और 6 अन्य घायल हुए।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई सैनिक दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित रीफ़ दमिश्क़ प्रांत के ज़बदानी शहर के कूरनीश स्कवाएर से आतंकियों के सफ़ाए में कामयाब हुए और इस दौरान उन्होंने बम और मार्टर गोला बनाने वाले कारख़ाने का पता लगाया।
दूसरी ओर सीरियाई सेना की एक टुकड़ी ने रीफ़ दमिश्क़ के जूबर इलाक़े के अलमीसलून मोहल्ले में 600 मीटर लंबी एक सुरंग का पता लगाया। इस सुरंग को आतंकी हथियार लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल करते थे।