14 अगस्त 2015 - 13:25
मील का पत्थर साबित होगी ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा।

ईरान और विश्व की 6 बड़ी शक्तियों के बीच हुई परमाणु सहमति के बाद ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा को बहुत ही महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।

ईरान और विश्व की 6 बड़ी शक्तियों के बीच हुई परमाणु सहमति के बाद ईरानी विदेश मंत्री की भारत यात्रा को बहुत ही महत्वपूर्ण समझा जा रहा है।
भारत की मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने ईरान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा को दोनों देशों के संबंधों में मील का पत्थर क़रार दिया है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरीश सिंह गौतम ने समाचार एजेंसी इर्ना से बातचीत करते हुए कहा है कि मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ की भारत यात्रा से दोनों देशों के राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों में विस्तार का अवसर उप्लबध होगा।
उन्होंने कहा कि दो महान व ऐतिहासिक देशों के रूप में ईरान और भारत के संबंधों में विस्तार, क्षेत्रीय और वैश्विक संकट के समाधान में सहायक सिद्ध हो सकता है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरीश सिंह गौतम ने यह बात बल देकर कही कि भारत और ईरान ऊर्जा क्षेत्र के अतिरिक्त, मुख्य प्रतिष्ठानों, परिवहन और एयरपोर्ट प्रौद्योगिकी में सहयोग के साथ साथ, व्यापार के स्तर में भी वृद्धि कर सकते हैं।
ज्ञात रहे कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुई ऐतिहासिक परमाणु सहमति के बाद ईरान के विदेश मंत्री इस समय क्षेत्रीय देशों के दौरे पर हैं, ईरानी विदेश मंत्री अबतक बेरूत और दमिश्क का दौरा कर चुके हैं जबकि गुरुवार को उन्होंने इस्लामाबाद का दौरा किया है और गुरुवार की शाम को ही वह भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं