4 अगस्त 2015 - 10:51
ईरान, अमरीका की किसी भी हरकत का करारा जवाब देने को तैय्यार।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के नौसेना प्रमुख ने कहा है कि अमरीका ऐसी बातें करता रहता है जिन्हें व्यवहारिक बनाना उसके बस में नहीं होता और हम तो अमरीका की ओर से किसी भी हरकत का करारा उत्तर देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

जनरल अली फदवी ने उत्तरी ईरान में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि कई वर्षों से अमरीका मेज़ पर सभी विकल्प होने की बात कर रहा है जबकि उसे भली भांति पता है कि वह इस्लामी गणंतत्र ईरान की शक्ति के सामने टिक नहीं सकता। उन्होंने अमरीका को विश्व का सब से सतर्क देश बताते हुए कहा कि अमरीका हमेशा इस बात का ध्यान रखता है कि कहीं उस की ओर कोई गोली न चल जाए किंतु वह ईरान की शक्ति से भली भांति परिचित होने के बाद भी यह कहता रहता है कि ईरान के विरुद्ध सभी विकल्प खुले हैं। जनरल फदवी ने कहा कि ईरान के विरुद्ध सभी विकल्प खुले हैं की अमरीकी घोषणा अब पश्चिमी मीडिया में उपहास का पात्र बन गयी है।
उन्होंने कहा कि हम शक्ति के उस चरण पर पहुंच चुके हैं कि अपनी रक्षा भली भांति कर सकें।