1 अगस्त 2015 - 15:08
 आईएसआईएल की आड़ में तुर्की ने किए पीकेके पर भीषण हमले।

इराक़ पर तुर्की के हवाई आक्रमण में 8 नागरिक हताहत हो गए।

इराक़ पर तुर्की के हवाई आक्रमण में 8 नागरिक हताहत हो गए।
तुर्की के युद्धक विमानों ने शनिवार की सुबह इराक़ में पीकेके, के ठिकानों पर बमबारी की। यह बमबारी इराक़ी कुर्दिस्तान के पर्वतीय क्षेत्र क़िंदील में की गई। इस बमबारी में कम से कम 8 आम लोग मारे गए जबकि 12 अन्य घायल हो गए। तुर्की की सरकारी समाचार एजेन्सी अनातोली के अनुसार उत्तरी इराक़ में तुर्की के हालिया हवाई आक्रमण में पीकेके, के कम से कम 260 सदस्य हताहत या घायल हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि तुर्की ने अपनी सीमावर्ती नगर सूरूच में होने वाले आत्मघाती विस्फोट के बाद पिछले सप्ताह, यह घोषणा की थी कि उसने आईएसआईएल के विरुद्ध कार्यवाही आरंभ की है। इस घोषणा के कुछ ही समय के बाद उसने अमरीका को इस बात की अनुमति दे दी कि वह सीरिया की सीमा पर स्थित उसकी हवाई छावनी इन्जरलीक को प्रयोग करे। उसके बाद से बजाए आईएसआईएल पर आक्रमण के, पीकेके के विरुद्ध तुर्की के हमले तेज़ हो गए। इस प्रकार तुर्की के युद्धक विमान पीकेके के ठिकानों पर भीषण बमबारी कर रहे हैं।
उधर पीकेके ने तुर्की पर आरोप लगाया है कि वह आईएसआईएल का समर्थन करता है। इसी बीच कुर्दों का समर्थन करने वाले राजनैतिक दल ने दावा किया है कि तुर्की की सरकार आईएसआईएल पर आक्रमण की आड़ में पीकेके ठिकानों पर आक्रमण करके उसने नष्ट करना चाहती है।