तुर्की की सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि इस देश के युद्धक विमानों ने पड़ोसी देश सीरिया के भीतर उन ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं जिसे तुर्की की सरकार आईएसआईएल के ठिकाने बता रही है।
शुक्रवार को तुर्की की सरकार ने एक बयान जारी किया और कहा कि दक्षिण-पश्चिमी तुर्की के किलिस प्रांत में स्थित दियारबाकिर हवाई छावनी से 3 एफ़-16 युद्धक विमानों ने उड़ान भरी। इस बयान में आगे आया है कि सीरिया के भीतर से हुए एक हमले में तुर्की के एक सैनिक के मारे जाने के बाद, सेना ने तुर्की के सीमावर्ती प्रांत किलिस के उस पार तीन ठिकानों को स्मार्ट बमों से निशाना बनाया। सीरिया पर हमले के लिए तुर्की की छावी अमरीका के इस्तेमाल में तुर्की ने इस देश के पूर्वी क्षेत्र में स्थित एक सैन्य छावनी अमरीका को इस्तेमाल करने की इजाज़त दी है ताकि वह सीरिया के इलाक़ों पर हवाई हमले करे।
गुरुवार को अमरीकी रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि अंकारा ने वॉशिंग्टन को इस बात की इजाज़त दे दी है कि वह पड़ोसी देश सीरिया में आईएसआईएल के ठिकानों को निशाना बनाए।