24 जुलाई 2015 - 07:20
भारतीय वीज़ा ईरानी नागरिकों के लिए होगा आसान।

भारत सरकार ने पूर्व परामर्श श्रेणी (Prior Referral Category ) ईरान की मांग के बाद वापस लेते हुए ईरानी नागरिकों के लिए वीज़ा प्रक्रिया को सरल बनाने की घोषणा की है।

भारत सरकार ने पूर्व परामर्श श्रेणी (Prior Referral Category ) ईरान की मांग के बाद वापस लेते हुए ईरानी नागरिकों के लिए वीज़ा प्रक्रिया को सरल बनाने की घोषणा की है।
अंग्रेज़ी समाचार पत्र एशियन ऐज के अनुसार शीघ्र ही पूर्व परामर्श श्रेणी वाले देशों से बाहर निकलने के बाद ईरानी नागरिकों के लिए भारतीय वीज़ा प्रक्रिया सरल हो जाएगी।
समाचार एजेंसी इर्ना के अनुसार अभी तक ईरानी नागरिकों को भारतीय वीज़ा लेने के लिए कई चरणों से गुज़रना पड़ता था और वीज़ा प्राप्ति में कई महीने लग जाते थे, जिसके कारण ईरानी पर्यटकों, छात्रों और व्यवसायिकों को काफ़ी कठनाईयां उठानी पड़ती थी। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार रूस में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में राष्ट्रपति रूहानी और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच 9 जुलाई को हुई भेंटवार्ता में भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति रूहानी को इस संबंध में आशवासन दिया था कि भारत शीघ्र ही ईरानी नागरिकों के लिए वीज़ा प्रक्रिया सरल बनाएगा। प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय ने भारत के मुख्य गृह सचिव एल.सी. गोयल, मुख्य विदेश सचिव एस.जयशंकर और भारत सरकार के गुप्तचर विभाग के प्रमुख दिनेश्वर शर्मा को आदेश दिया है कि ईरान को पूर्व परामर्श श्रेणी वाले देशों से बाहर निकलने के लिए तेज़ी से काम करें।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी इस आदेश की एक कॉपी तेहरान में भारतीय राजदूत डी.पी. श्रीवास्ताव को भी भेजी गयी है।
ज्ञात रहे की पूर्व परामर्श श्रेणी वाले देशों के नागरिकों के लिए भारतीय वीज़ा, दूतावासों द्वारा आवेदकों की गहन जांच पड़ताल के बाद ही जारी किया जाता है।