सऊदी अरब के पूर्व विदेशमंत्री प्रिंस सऊद अल फ़ैसल का 75 वर्ष की आयु में गुरूवार को निधन हो गया।
सऊद अल फ़ैसल 40 वर्षों तक सऊदी अरब के विदेशमंत्री रहे। वे इसी वर्ष अप्रैल में सऊद अल फ़ैसल को उनके पद से हटाया गया था। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद सऊद अल फ़ैसल ने सऊदी अरब की बागडोर संभालने वाले किंग सलमान के आधिकारिक सलाहकार के रूप में अपनी सेवायें प्रदान करना आरंभ कर दी थीं।