अरब सूत्रों का कहना है कि मिस्र की राजधानी क़ाहिरा में आईएसआईएल के सैकड़ों आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं।
समाचार एजेन्सी मिडिल ईस्ट पानोरामा की रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी संगठन आईएसआईएल अपने बहुत से लड़ाकों की क़ाहिरा में प्रविष्ट कराने में सफल रहा है ताकि वे इस देश के महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर विध्वंसक कार्यवाहियां अंजाम दे सकें।
आतंकी संगठन आईएसआईएल ने सोशल मीडिया पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी और मिस्री सैनिकों को मिस्र में अप्रत्याशित बड़े परिवर्तनों की धमकी दी थी। मिस्र के सीना क्षेत्र के एक जानकार सूत्र ने कहा कि आईएसआईएल ने बुधवार को सीना क्षेत्र में कार्यवाही करके मिस्री सेना के ध्यान को उस ओर कर दिया ताकि सरलता से अपने लड़ाकों की क़ाहिरा में घुसपैठ करा सकें।