4 जुलाई 2015 - 09:13
 इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में धमाकों से 8 की मौत।

इराक़ के बग़दाद प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में तीन बम धमाकों में आठ लोग हताहत हो गये।

इराक़ के बग़दाद प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में तीन बम धमाकों में आठ लोग हताहत हो गये।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को इराक़ के बग़दाद पर्त में तीन बम धमाके हुए। इन धमाकों में आठ लोग हताहत और तेरह लोग घायल हो गये। हताहत होने वालों में दो और घायल होने वालों में पांच इराक़ी सैनिक शामिल हैं। इराक़ की पुलिस ने कहा है कि बग़दाद प्रांत में एक धमाका व्यापारिक केन्द्र में, दूसरा एक दुकान में और तीसरा पुलिस चेकपोस्ट पर किया गया।
ज्ञात रहे कि बुधवार को इराक़ के सैनिकों और स्वयंसेवी बलों ने आतंकी गुट आईएसआईएल के साथ झड़प के बाद सलाहुद्दीन प्रांत में स्थित बीजी शहर का एक बड़ा भाग स्वतंत्र करा लिया है। इस झड़प में आईएसआईएल के कई आतंकी मारे गये ।