विएना में ईरान और अमरीका के देशमंत्रियों की वार्ता दो घंटे तक चलने के बाद समाप्त हो गई। वार्ता का उद्देश्य, निर्धारित समयसीमा के भीतर समग्र परमाणु समझौते की प्राप्ति था।
ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और अमरीका के विदेशमंत्री जॉन कैरी ने बाक़ी बचे मुद्दों के समाधान और निर्धारित समयावधि में समग्र परमाणु समझौते की प्राप्ति के लिए वार्ता की जो दो घंटे जारी रहने के बाद समाप्त हो गई।
वर्तमान समय में दोनों पक्षों ने इसी प्रकार द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय वार्ताएं कीं और किसी भी पक्ष ने इन वार्ताओं के परिणाम के बारे में किसी भी प्रकार का बयान नहीं दिया। अमरीकी विदेशमंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष से होने वाली आज की वार्ता को सकारात्मक व सार्थक बताया है। इसी प्रकार ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने भी कहा कि ऐसा लगता है कि वार्ताकार, परिणाम तक पहुंच जाएंगे। इसी मध्य सूचना है कि रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ वार्ताकार टीम से जुड़ने के लिए विएना पहुंच गये हैं।