ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने देश में सक्रिय दो ख़तरनाक आतंकियों की पहचान और गिरफ़्तारी में सहायता करने की अपील की है।
ट्यूनीशिया की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार देश के गृहमंत्रालय ने सोमवार को अपने फ़ेसबुक एकाउंट पर दो आतंकवादियों रफ़ीक़ तैय्यारी और मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह बिन मोहसिन शेरादी की फ़ोटो जारी की है।
सरकार ने जनता से अपील की है कि वह इन आतंकियों की गिरफ़्तारी में सहायता करे और इनके गुप्त ठिकानों के बारे में सरकार को जानकारी उपलब्ध कराने में सरकार की मदद करे। बयान में कहा गया है कि यदि इन दोनों आतंकियों के बारे में किसी को कोई सूचना हो तो वे अपने निकट पुलिस स्टेशन या सुरक्षा केन्द्र में इसकी सूचना दें। ट्यूनीशिया के गृहमंत्रालय ने जनता से अपील की है कि वे आतंकवाद से संघर्ष में सेना और सुरक्षा बलों की सहायता करें।
दूसरी ओर ट्यूनीशिया की पर्यटनमंत्री ने देश में हुए हालिया आतंकी हमलों को देश के पर्यटन उद्योग के लिए बहुत ख़तरनाक बताया है। सलमा लूमी रक़ीक़ ने कहा कि हालिया आतंकी हमलों के कारण जारी वर्ष में लगभग देश के पर्यटन उद्योग को 51 करोड़ पचास लाख डालर का नुक़सान हो सकता है।