जर्मनी के विदेश मंत्री ने चरमपंथ और हिंसा से निपटने पर बल देते हुए कहा कि आज दुनिया का कोई भी देश आतंकवाद से सुरक्षित नहीं है।
संवाददाता के अनुसार, फ़्रैंक वॉल्टर स्टेनमेयर ने शुक्रवार को कुवैत, ट्यूनीशिया और फ़्रांस में आतंकवादी हमलों की प्रतिक्रिया में शनिवार को कहा, “कल के दिन दुनिया के तीन अलग अलग क्षेत्रों में लोगों ने अपनी दिनचर्या सामान्य रूप से शुरु की लेकिन अंत में यह दिन उनके लिए शोक का दिन बन गया।” उन्होंने कहा कि फ़्रांस, ट्यूनीशिया और कुवैत में बेगुनाह लोगों के ख़िलाफ़ आतंकियों की दुर्भावना ने एक बार फिर विगत की इस दर्दनाक हक़ीक़त पुष्टि कर दी कि कोई भी आतंकवाद से सुरक्षित नहीं है और ख़तरनाक आतंकी अपने सभी रूपों में प्रकट होते हैं और भविष्य में भी होते रहेंगे।
जर्मन विदेश मंत्री फ़्रैंक वॉल्टर स्टेनमेयर ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि चरमपंथियों की निगाह में हमारी शांतिपूर्ण ज़िन्दगी खटकती है जिसे वे ख़त्म करना चाहते हैं, कहा कि ऐसी हालत में आतंकी गुटों के सफ़ाए के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग एक ज़रूरत है।
ज्ञात रहे शुक्रवार को टयूनीशिया में एक होटल में हुए धमाके में लगभग 40 विदेशी पर्यटक व ट्यूनिशियाई नागरिक हताहत हुए। तकफ़ीरी आतंकी गुट आईएसआईएल ने इसे हमले की ज़िम्मेदारी क़ुबूल की है।
शुक्रवार को कुवैत की इमाम जाफ़र सादिक़ मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान हुए आतंकी हमले में 27 लोग शहीद और 227 अन्य घायल हुए।
इसी प्रकार शुक्रवार को फ़्रांस के उत्तरी क्षेत्र ईज़र में एक कारख़ाने पर हुए हमले में एक व्यक्ति हताहत और कई अन्य घायल हुए।