24 जून 2015 - 10:33
 सीरिया में मौजूद आतंकवादियों को डालरों में वेतन।

सीरिया में हिंसक कार्यवाही करने वाले आतंकवादियों को सैकड़ों डालर, वेतन के रूप में दिये जा रहे हैं। अमरीका द्वारा सीरिया सरकार के विरोधी आतंकियों को लगातार दिए जा रहे प्रशिक्षण के बाद अब इस बात का रहस्योद्घाटन हुआ है कि इन आतंकवादियों को अमरीका, प्रति माह वेतन दे रहा है। यह वेतन 250 से 400 डॉलर प्रति माह है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया सरकार के विरोधी आतंकी, जिनको अमरीका सैन्य प्रशिक्षण दे रहा है उनको, उनके द्वारा किए गए घोर अपराधों के अनुसार ही वेतन दिया जाता है। अमरीकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर ने इससे पहले घोषणा की थी कि जो लोग अमरीका के नेतृत्व में सीरिया सरकार के विरुद्ध युद्ध में शामिल होंगे उनको वेतन के रूप में डॉलर दिये जाएंगे।  पिछले सप्ताह अमरीकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता स्टीव वार्न द्वारा दिए गए बयान के अनुसार वर्तामान समय में लगभग 200 लोग सीरिया सरकार विरोधी सैन्य प्रशिक्षण ले रहे हैं जबकि 1500 से अधिक लोगों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
ज्ञात रहे कि अमरीका यह दावा करता है कि जिन लोगों को वह सैन्य प्रशिक्षण दे रहा है उसका उद्देश तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल से मुक़ाबला के लिए लड़ाकों को तैयार करना है, लेकिन टीकाकारों का मानना है कि सीरिया सरकार के विरोधियों को अमेरिका द्वारा प्रशिक्षण दिया जाना वास्तव में आईएसआईएल को मज़बूत करना है ताकि इन सबके सहयोग से सीरिया के राष्ट्रपती बश्शार असद की सरकार को गिराया जा सके।
उल्लेखनीय है कि सीरिया के सक्रिय आतंकवादियों को अमरीका की ओर से एक अरब डालर की सहायता का रहस्योद्घाटन होने के बाद अमरीकी रक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि वह सशस्त्र विरोधियों की दक्षता और सामरिक गतिविधियों के आधार पर उनको मासिक वेतन दे रहा है।
ज्ञात रहे कि सीरिया सरकार के विरोधियों को दिये जा रहे सैन्य प्रशिक्षण के केंद्र क़तर, सऊदी अरब, जार्डन और तुर्की में मौजूद हैं।