आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने ज़ोर देकर कहा है कि फ़्रांस में आतंकी सगठन आईएसआईएल से निपटने के तरीक़ों पर जारी बहस में ईरान को शामिल किया जाना चाहिए।
आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने मंगलवार को पेरिस वार्ता में पहुंचने से पहले अपने एक बयान में यह बात कही। फ्रांस की राजधानी पेरिस में यह वार्ता हो रही है जिसमें 24 देशों के विदेश मंत्री उपस्थित हैं।
जूली बिशप ने इराक़ के शहर रोमादी में आईएसआईएल की गतिविधियों का हवाला देते हुए कहा कि एक चीज़ की कमी रह गई है और वह है वार्ता में ईरान की सम्मिलिति। उन्होंने कहा कि ईरान को आईएसआईएल के विरुद्ध बने गठबंधन की बातचीत में शामिल नहीं किया गया है हमें चाहिए कि ईरान के किसी कमांडर और राजनैतिक अधिकारी को वार्ता में शामिल करें।
ज्ञात रहे कि इससे पहले गत 16 मई को इराक़ के राष्ट्रपति फ़ोआद मासूम ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि आईएसआईएल के आतंकियों के विरुद्ध लड़ाई में ईरान इराक़ की मदद करने वाला पहला देश है। उन्होंने कहा कि ईरान परामर्श क हद तक इराक़ की मदद कर रहा है और ईरान के सैमरिक विशेषज्ञों से हमें सहायता मिल रही है ईरान की इराक़ में सैनिक उपस्थिति नहीं है।