29 मई 2015 - 11:28
 ईरान ने अमरीकी प्रशासन के बयान को रद्द कर दिया।

ईरान ने अपने नागरिक जेसन रज़ाईयान के ख़िलाफ़ मुक़द्दमे के बारे में अमरीकी प्रशासन के बयान को क़ानूनी दृष्टि से अमान्य कहा है।

ईरान ने अपने नागरिक जेसन रज़ाईयान के ख़िलाफ़ मुक़द्दमे के बारे में अमरीकी प्रशासन के बयान को क़ानूनी दृष्टि से अमान्य कहा है।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्ज़िया अफ़्ख़म ने अमरीकी अख़बार वॉशिंग्टन पोस्ट के पत्रकार जेसन रज़ाइयान के ख़िलाफ़ मुक़द्दमे पर अमरीकी अधिकारियों के बयान पर गुरुवार को कहा कि ईरानी न्यायपालिका स्वाधीन है और क़ानूनी मामला, न्यायिक प्रक्रिया और लोगों पर लगने वाले आरोपों की जांच, हर देश की विशेष क़ानूनी प्रक्रिया से गुज़रती है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच और मुक़द्दमे के बारे में फ़ैसला करना जज की ज़िम्मेदारी है और पूर्वाग्रह और पूर्वानुमान का न्यायिक तंत्र में कोई स्थान नहीं है।
मर्ज़िया अफ़्ख़म ने अमरीकी अधिकारियों को उनकी क्षमता से जुड़े मामले में टिप्पणी करने का सुझाव देते हुए कहा कि बेहतर होगा अमरीकी अधिकारी संकट को दूसरों पर डालने के बजाए अपने यहां कि अन्यायपूर्ण न्यायिक स्थिति तथा उन ईरानी नागरिकों के संबंध में न्यायिक प्रक्रिया पर ध्यान दें जिन्हें निराधार आरोप लगाकर क़ैद कर दिया गया है।
ज्ञात रहे जेसन रज़ाइयान को उनकी बीवी और दो अन्य लोगों के साथ पिछले साल जुलाई के अंत में तेहरान में जासूसी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।