आईएसआईएल के आतंकवादियों ने सीरिया के पाल्मीरा में कम से कम 400 आम नागरिकों को गोलियों से भून डाला।
सीरिया के सरकारी टीवी के अनुसार पाल्मीरा में आईएसआईएल के हाथों मारे जाने वाले 400 लोगों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। इसी बीच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आखों देखा हाल बताते हुए कहा कि पाल्मीरा नगर में सड़कों पर जगह-जगह पर ख़ून की छीटें और लाशें बिखरी पड़ी हैं। इनका कहना है कि ऐसा लगता है कि मारे जाने वाले लोग, सरकार के समर्थक थे।
ज्ञात रहे कि इससे पहले एक मानवाधिकार संगठन ने 20 मई को घोषणा की थी कि आईएसआईएल के आतंकवादियों ने होम्स सूबे के ऐतिहासिक नगर पल्मीरा पर नियंत्रण पा लिया है।
क़ाबिले ग़ौर बात ये है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद पहले ही पालमीरा वासियों की सुरक्षा के प्रति चिंता व्यक्त कर चुकी है।