24 मई 2015 - 11:58
 ईरानी थल सेना का अभ्यास, फ़ज्र और नाज़ेआत मिज़ाइल का परीक्षण।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की थलसेना ने बैतुल मुक़द्दस-27 सैन्य अभ्यास के दौरान नाज़ेआत और फज़्र-5 नामक मीज़ाइलों का सफल परिक्षण किया।

इस्लामी गणतंत्र ईरान की थलसेना ने बैतुल मुक़द्दस-27 सैन्य अभ्यास के दौरान नाज़ेआत और फज़्र-5 नामक मीज़ाइलों का सफल परिक्षण किया।
यह सैन्य अभ्यास का पहला चरण है जो पूर्वी किरमानशाह के क्षेत्र में गुरुवार से आरंभ हुआ। ईरान की थल सेना के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल अहमद रज़ा पूर दस्तान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इन सैन्य अभ्यासों में एम-6 एम-10 और फज्र मीज़ाइलों का सफल परिक्षण किया गया। उनका कहना था कि अब हम सैन्य अभ्यास के दूसरे चरण में हैं जिसके दौरान नाज़ेआत और फज्र-5 मीज़ाइलों का परिक्षण किया गया।  ईरान की थल सेना के कमान्डर ने कहा कि ईरान की थल सेना की मीज़ाइल और प्रतिरक्षा शक्ति में वृद्धि हुई है और हमारा प्रयास है कि बैतुल मुक़द्दस नामक सैन्य अभ्यास के दौरान इसका परीक्षण करें।
ज्ञात रहे कि यह सैन्य अभ्यास 21 मई से आरंभ हुआ था जो 27 मई तक जारी रहेगा।