17 मई 2015 - 14:06
 सुन्नी गुट ने किया आईएसआईएल के विरुद्ध जेहाद का ऐलान।

मूसिल के एक सुन्नी संगठन ने आईएसआईएल के विरुद्ध जेहाद की घोषणा कर दी है।

मूसिल के एक सुन्नी संगठन ने आईएसआईएल के विरुद्ध जेहाद की घोषणा कर दी है।
फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार अहले सुन्नत वल जमाअत नामक इस गुट ने आईएसआईएल से अलग होने की घोषणा करने के साथ ही उसके विरुद्ध जेहाद का एलान कर दिया है।
अहले सुन्नत वल जमाअत नामक गुट के एक सदस्य, मुहम्मद अलबआज ने कहा है कि मूसिल का यह अति प्रभावशाली गुट अब आईएसआईएल से बिल्कुल अलग हो चुका है।
मुहम्मद अलबआज ने बताया कि अहले सुन्नत वल जमाअत के अधिकांश सदस्य, या तो सद्दाम काल में सैनिक थे या फिर भंग की गई बास पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं।
इससे पहले अहले सुन्नत वल जमाअत के एक अन्य सदस्य अला अब्दुल्लाह अश्शमरी ने घोषणा की थी कि आईएसआईएल की ओर से निर्दोष लोगों की अकारण हत्याएं करने और इस क्रम को जारी रखने के कारण आईएसआईएल के विरुद्ध जेहाद वाजिब हो चुका है।