यमन और सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र में बारह सऊदी सैनिक मारे गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमन के क़बीलों ने सऊदी सीमा के भीतर जाज़ान और नजरान के क्षेत्रों में कार्यवाही करके बारह सऊदी सैनिकों की हत्या कर दी। इन क़बीलों ने इसी प्रकार नजरान में दो और जाज़ान में दो सऊदी सैनिक चौकियों पर नियंत्रण कर लिया और काफ़ी संख्या में हथियार और सैन्य उपकरण उनके हाथ लगे। सूचना के अनुसार यमनी क़बीलों ने कई सऊदी सैनिकों को बंदी भी बना लिया। इस हमले के दौरान सऊदी अरब के भीतर मार्टर गोला भी फ़ायर किए गए जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने नजरान हवाई अड्डे से उड़ानों को रोक दिया और हवाई अड्डे को पूरी तरह से ख़ाली करा लिया। इस हमले के बाद सऊदी अरब की सेना के हेलीकाप्टरों ने यमन के कुछ क्षेत्रों पर बमबारी की जिनके बारे में उन्हें शक था कि मार्टर गोले वहां से फ़ायर किए गए हैं।